सुपौल, अप्रैल 1 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत सिसौनी बाजार से दक्षिण एक चाय की दुकान पर 29 मार्च की शाम राजेश शर्मा के हत्या के आरोप में पत्नी पूजा देवी के लिखित बयान पर दो नामजद एवं दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में राजपुर वार्ड दो निवासी मो अशफाक एवं मो शमशाद दोनों पिता मो अताबुल तथा दो अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी पूजा देवी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 74 /0 26 दर्ज किया गया है। दर्ज मामला में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...