सुपौल, फरवरी 13 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। कर्मचारी संघ (गोप गुट) के बैनर तले अंचल के राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालय का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बीते गुरुवार से हड़ताल पर रहने के कारण भूस्वामियों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंचल कार्यालय एवं राजस्व कचहरी से जुड़े भूमि सुधार, परिमार्जन, दाखिल-खारिज जैसे कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, जबकि फार्मर रजिस्ट्री अभियान पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आवश्यक कार्यों के लिए प्रमाणपत्र की जरूरत वाले लोग कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं। बताया जाता है कि अंचल में एक संविदा कर्मी सहित कुल सात राजस्व कर्मचारी पदस्थापित हैं, जिनमें से छह कर्मचारी हड़ताल पर हैं। राजस्व कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.