सुपौल, अप्रैल 29 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना दक्षिण पंचायत के सिराजपुर गांव के वार्ड 12 में मनरेगा योजना से अली हसन घर से बालन नदी किनारे तक बनी सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क मे कई बार मिट्टी भराने का कार्य करवाया गया। लेकिन पक्कीकरण नहीं होने के कारण ट्रैक्टर, ट्रक सहित अन्य भारी वाहन के आवाजाही के कारण सड़क के बीच में गढ़्ढा हो गया है। जिससे वजह से बाइक सहित अन्य छोटे वाहनों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में भी सड़क पर बने गढ़्ढे मे पानी भर जाता है, सड़कों पर कीचड़ जम जाता है। लोगों ने सड़क के पक्कीकरण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...