भागलपुर, जनवरी 12 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि: राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित डॉ. राजेंद्र पब्लिक स्कूल ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा सिमराही बाजार के जेपी चौक से शुरू होकर राघोपुर रोड होते हुए न्यू मार्केट स्थित डॉ. राजेंद्र पब्लिक स्कूल पर समाप्त हुई। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को याद किया और उनके विचारों का प्रसार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...