सुपौल, नवम्बर 10 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा निर्वाचन 11 नवंबर 2025 के तहत रविवार की शाम में स्वच्छता कर्मियों ने मशाल जुलूस निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। मसाल जुलूस का आयोजन स्वच्छता कोऑर्डिनेटर अजय ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। मसाल जुलूस प्रखंड मुख्यालय से निकलकर एनएच 327 ए होते हुए भपटियाही बाजार, हॉस्पिटल रोड सहित अन्य जगहो पर भ्रमण करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के नारे लगाए गए। जिसमें सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। जन-जन की पुकार है, वोट देना अधिकार है। चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी। लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेदारी। जागो जागो हे मतदाता, तुम भारत के भाग विधाता आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता साइकिल रैली में स्वच्छता प्रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.