सुपौल, जून 4 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। रतनपुरा थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2100 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस की कार्रवाई मामले में एक अन्य व्यक्ति को नामजद करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार रतनपुरा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक आत्मा राम को गुप्त सूचना मिली थी कि समदा स्थित नहर मंदिर के समीप एक युवक स्मैक की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

गिरफ्तारी का विवरण पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान समदा वार्ड 12 निवासी कृष्णा यादव उर्फ कृष्ण कुमार यादव ...