सुपौल : स्पेशल लोक अदालत में चेक बाउंस के मामलों का होगा निपटारा
सुपौल, जुलाई 17 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय, सुपौल में वर्ष की पहली स्पेशल लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 से संबंधित चेक बाउंस के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित एवं नि:शुल्क निष्पादन किया जाएगा। इसके लिए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्वेताभ सांडिल्य की अध्यक्षता में एक विशेष पीठ गठित की गई है। लोक अदालत की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इससे पहले न्यायालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कैमूर में आज विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने संबंधित पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.