सुपौल, जून 15 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बीएन मंडल यूनिवर्सिटी मधेपुरा के अंतर्गत स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर सुपौल जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बीएसएस कॉलेज, एसएनएस महिला कॉलेज, डिग्री कॉलेज सुपौल, केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर तथा एएलवाई कॉलेज त्रिवेणीगंज शामिल हैं। पहले दिन जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। केंद्रों पर छात्रों की उपस्थिति सुबह से ही देखी गई। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी तथा केंद्रों पर निगरानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी। दो पालियों में आयोजित परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली गई। यह भी पढ़ें- सुपौल :...