सुपौल, अप्रैल 12 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के कोसी कॉलोनी, चकला, निर्मली समेत कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट खराब रहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही इन इलाकों में अंधेरा छा जाता है, जिससे आवागमन असुरक्षित हो जाता है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि खराब स्ट्रीट लाइट को लेकर कई बार नगर परिषद में शिकायत की गई है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों के अनुसार, शिकायत के बाद कर्मी आते तो हैं, लेकिन केवल खानापूर्ति कर लौट जाते हैं। मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद फिर से लाइट खराब हो जाती है। अंधेरे के कारण दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है।लोगों ने नगर परिषद से स्ट्रीट लाइट की ...