सुपौल : स्टेशन पर पेयजल संकट, यात्रियों को भारी परेशानी
सुपौल, जून 27 -- सुपौल, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पेयजल और स्वच्छता की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म संख्या दो पर लगा वाटर बूथ का नल लंबे समय से टूटा हुआ है, जिसके कारण ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ता है। स्टेशन परिसर में स्थित यूरिनल की हालत भी खराब है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। साफ-सफाई की कमी के चलते पूरे स्टेशन परिसर में गंदगी फैली रहती है, जिससे यात्रियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। वहीं, स्टेशन प्रबंधक पीसी चौधरी ने बताया कि वाटर बूथ का नल नशेड़ी युवकों द्वारा बार-बार खोल दिया जाता है, जिससे यह समस्या उत्पन्न होती है। यात्रियों ने जल्द व्यवस्था सुधार की मांग की है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.