सुपौल, मार्च 18 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज-पिपरा एनएच-327-ई पर मंगलवार देर शाम स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइकसवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और देखते देखते अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार लालपट्टी वार्ड 17 स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के समीप यह दुर्घटना उस समय हुई जब नगर परिषद वार्ड 9 निवासी सुरेंद्र राम का पुत्र अमित कुमा र(18 बर्ष) और वार्ड 11 निवासी छेदी साह का पुत्र कृष्ण कुमार (25 बर्ष) मोटरसाइकिल से त्रिवेणीगंज बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्कार्...