सुपौल, मई 4 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। शहर में शनिवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सुपौल-पिपरा रोड में सर्किट हाऊस के पास तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- सुपौल में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, किशोर गंभीरघटना का विवरण जानकारी के मुताबिक गौरवगढ़ वार्ड 4 राम टोला निवासी मनोज राम का बड़ा बेटा 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार अपने रिश्ते के चाचा 14 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार को बाइक पर बैठाकर लोहिया नगर चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सर्किट हाऊस के पास तेज गति से आ रही एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ...