सुपौल, दिसम्बर 18 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की रामविशनपुर पंचायत स्थित मुस्लिम टोला गैसाबाद वार्ड एक में गुरुवार सुबह प्राथमिक विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक पांच बच्चे बेहोश हो गए। बेहोश होते ही स्कूल में अफरातफरी मच गई। स्कूल शिक्षकों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को रेफरल अस्पताल सिमराही में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूल आने के बाद प्रार्थना के दौरान बच्चे बारी-बारी से बेहोश होने लगे। बच्चों के बेहोश होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का स्कूल में जमावड़ा लग गया। चेतना सत्र के बाद अचानक आधा दर्जन बच्चे बेहोश हो गए, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। राधिका कुमारी (13 वर्ष)सादिया खातून (10 वर्ष)सालेहा खातून (10 वर्ष)मो. जसीम (9 वर्ष मो. ताजिद (10 वर्ष) शामिल हैं। इस बाबत बच्चों के प...