सुपौल, मई 27 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित मध्य विद्यालय वीरपुर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल के गोदाम का ताला तोड़कर मध्यान भोजन योजना का 257 किलो चावल चोरी कर लिया। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

घटना का विवरण विद्यालय के प्राचार्य आदित्य कुमार झा ने बताया कि स्कूल की दूसरी मंजिल स्थित गोदाम में पांच बोरे में एमडीएम का चावल रखा हुआ था। सोमवार की रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर सभी बोरे गायब कर दिए। मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों को सूचना देते हुए वीरपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया।

पिछली घटनाएँ प्राचार्य ने बताया कि इससे पहले भी असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर में लगे करीब 60 पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। स...