सुपौल : स्कूल आवर में क्लास में सोने के मामले में दो शिक्षक निलंबित
सुपौल, जुलाई 29 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय खोरिया के दो शिक्षकों को स्कूल आवर में कक्षा में सोने के मामले में जिला शिक्षा विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, क्लास के दौरान शिक्षकों के सोने का वीडियो वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने मामले की बीईओ से जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डीपीओ (स्थापना) ने विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक दिनेश कुमार मंडल और देवेंद्र सरदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक दिनेश कुमार मंडल का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय सरायगढ़-भपटियाही तथा शिक्षक देवेंद्र सरदार का मुख्यालय बीआरसी राघोपुर निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : एमडीएम और उपस्थिति में अनियमितता पर प्रधानाध्यापक निलंबित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.