सुपौल, नवम्बर 7 -- सरायगढ, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ और भपटियाही पंचायत में सैकड़ो एकड़ रेलवे के जमीन में दबंगों का अवैध कब्जा बना हुआ है। बताया जाता है कि भपटियाही पंचायत में पुरानी रेल लाइन की जमीन में विशाल पेड़ पौधे बास सहित अन्य फलदार वृक्ष लगे हुए है। जिसे अवैध कब्जा धारियों द्वारा काट कर बेचा जा रहा है। वही कई एकड़ जमीन मे दबंगों द्वारा कब्जा कर खेती बाड़ी का काम करते हैं। रेलवे विभाग द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण अवैध कब्जा धारियों का दिन प्रतिदिन हरे भरे वृक्षों को काटा जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए रेलवे विभाग के जमीन को अवैध कब्जा धारियों से मुक्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.