सुपौल, मार्च 25 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। सूर्योपासना का पर्व चैती छठ बुधवार की सुबह को उगते हुये सूर्य को अर्ध्य प्रदान करने के साथ संपन्न हो गया। भक्तिमय माहौल में संपन्न चार दिवसीय इस अनुष्ठान को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र में व्यापक उत्साह व्याप्त था। सदर पंचायत समेत चुन्नी, डहरिया,गिरिधर पट्टी, सोह्टा, माधोपुर, उधमपुर, हरिहरपुर, रामपुर आदि पंचायतों में आस्थावान श्रधालुओं के दवारा वैकल्पिक नदी तालाब और पोखर का निर्माण अपने घर दरवाजे पर आकर्षक साज सज्जा के साथ कर छठ व्रत किया गया। सदर पंचायत में कई लोंगो के यहाँ भी छत और दरवाजे पर पोखर निर्माण कर सूर्योपासना का पर्व मनाया गया। अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया और अपने परिजनों व आसपास के लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया। चैती छठ के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भ...