सुपौल, अगस्त 22 -- मरौना, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रचना भारतीय ने की। उन्होंने अधिकारियों से पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोगों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि योजना के माध्यम से परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ बिजली खर्च में भी राहत मिलेगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों से योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक में अंचलाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, सहायक अभियंता विद्युत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: ईद मिलादुन्नबी को लेकर परसा में शांति...