भागलपुर, अप्रैल 10 -- प्रतापगंज से विजयराज छाजेड़ की रिपोर्ट ग्राम पंचायत सूरजापुर में कचरा प्रबंधन को लेकर सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। पंचायत के 15 वार्डों से प्रतिदिन सफाई कर्मियों द्वारा कचरा संग्रहित कर वेस्ट प्रोसेसिंग ऑपरेशन सेंटर (डब्ल्यूपीओसी) यानी कचरा प्रसंस्करण केंद्र भवन में जमा किया जाता है। यहां कचरे की विधिवत छंटाई कर प्लास्टिक, कागज, धातु सहित अन्य उपयोगी कचरे को अलग-अलग कर बिक्री के लिए तैयार किया जाता है। इसी क्रम में पंचायत द्वारा तैयार 8 क्विंटल 5 किलोग्राम कचरा बेचकर आय अर्जित की गई है। इससे पूर्व भी 12 क्विंटल कचरा बीपीएमयू छातापुर को भेजा जा चुका है। पंचायत के मुखिया महानंद पासवान ने बताया कि जमा कचरे की छंटाई के बाद उसे बेचकर प्राप्त राशि ग्राम पंचायत के खाते में जमा कर दी जाती है। इस पहल से जहां पंचायत को अति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.