सुपौल : सूखा नशा समाज के लिए घातक ही नहीं, युवाओं के लिए जहर जैसा
सुपौल, जून 14 -- सुपौल, एक संवाददाता। सुपौल जिले में बढ़ते सूखा नशा के खतरे को देखते हुए पूरे जिले में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस नेता सह सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमानी जिले के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत स्तर पर सूखा नशा के खिलाफ महीनों से अभियान चला रहे हैं।
सूखा नशा के खिलाफ जागरूकता इस क्रम में रविवार को पिपरा प्रखंड के कटिंग चौक पर युवाओं को सूखा नशा के खिलाफ जागरूक किया गया। मौके पर मिन्नत रहमानी ने कहा कि सूखा नशा हमारे समाज के लिए सिर्फ घातक ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए जहर जैसा है। सूखा नशा हमारी युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया, तो इसके सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणाम बेहद गंभीर होंगे। हमें मिलकर नशा मुक्त सुपौल बनाने का संकल्प लेना हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.