सुपौल, मई 15 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना उत्तर पंचायत के कुशमौल वार्ड संख्या 7 में करीब दस वर्ष पूर्व पंचायत योजना से निर्मित सुरक्षा बांध की ढलाई पूरी तरह टूटकर खाई में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर बने गहरे गड्ढों में वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरती है। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय उदासीनता के कारण अब तक सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया है। गांव में जब भी शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम होते हैं तो ग्रामीण अपने निजी खर्च से सड़क में मिट्टी भराई कर उसे समतल करते हैं, ताकि बारात की गाड़ियां आसानी से ग...