भागलपुर, जनवरी 5 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता जिले में कुहासे और ठंड का प्रकोप बढ़ते ही चोरो का आतंक शुरू हो गया है। ठंडी रात में सन्नाटे का फायदा उठाते हुए रविवार रात चोरों ने सदर थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र के बलवा पुनर्वास बर्फ 1 निवासी दिनेश यादव के ग्रिल और घर का ताला तोड़कर 7 लाख नगद और करीब 22 लाख रूपये से अधिक मूल्य के जेवरात चुरा लिए। चोरों ने काफी सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। दीवाल फांदकर परिसर में घुसे। सबसे पहले मेन ग्रिल का ताला तोड़ा। चोरों ने उसी घर को निशाना बनाया जिसमें नगदी और जेवरात मौजूद थे। ऐसे में पुलिस को किसी वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का शक है। पुलिस परिजनो से पूछताछ कर घटना के खुलासे के लिए सभी बिंदु से जांच कर रही है । चोरों ने चोरी से पहले दरवाजों पर लगाया कुंडी घर के जिस कमरे में कुमारी ...