सुपौल, अप्रैल 3 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य हज कमेटी पटना के निर्देश पर मदरसा जामिया इस्लामिया सिराजुल उलूम डपरखा में आगामी 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे हज यात्रियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में सुपौल और मधेपुरा जिले के हज यात्री शामिल होंगे। मदरसा के मोहतमिम मौलाना अतीकुर्रहमान नदवी ने बताया कि हज जैसे महान फर्ज की अदायगी के लिए पूर्व प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिना सही जानकारी के कई बार हज यात्री गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है। राज्य हज कमेटी के निर्देशानुसार हर वर्ष इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिससे हज यात्रियों को काफी आसानी होती है। कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हज यात्रियों को हज के सभी जरूरी पहलुओं, अरक...