सुपौल, जून 11 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। जदिया थाना हाजत में बंद बिट्टू कुमार की मौत को लेकर उठ रहे सवालों और परिजनों द्वारा लगाए जा रहे हत्या के आरोपों के बीच थाने की सीसीटीवी फुटेज ने कई अहम राज से पर्दा उठा दिया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : ओडी पदाधिकारी व चौकीदार निलंबित, एसपी ने की थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की अनुशंसासीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण गुरुवार को पुलिस ने जब वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हाजत में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बिट्टू पहले हाजत से बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई देता है। वह वेंटिलेटर के रास्ते हाजत से भागने का प्रयास करता है और इसके लिए हाजत की ग्रिल पर चढ़कर एक-दो नहीं,बल्कि तीन बार बाहर निकलने की कोशिश करता है। हालांकि हर बार वह नाकाम हो जाता है। वह नीचे गिर जाता है। काफी दे...