सुपौल, सितम्बर 21 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल , वीरपुर की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन 45वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में जीवंत ग्राम बेनिलपट्टी और गीदड़ मारी के युवाओं को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, दूसरे चरण में जीवंत ग्राम ढाढ़ा, साहेबान, भीमनगर और शिवनगर के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

व्यावहारिक जानकारी प्रशिक्षण के दौरान भारती मधु प्राइवेट लिमिटेड, राघोपुर, सुपौल के प्रशिक्षक प्रदीप कुमार भारती ने युवाओं को मधुमक्खी पालन से जु...