सुपौल, मई 12 -- पिपरा, एक संवाददाता। राजस्व अधिकारी सीओ और हल्का कर्मचारियों की लम्बी हड़ताल समाप्त होते ही जमीन संबंधी कामकाज पटरी पर लौट आई है। हालांकि हड़ताल के कारण पिछले डेढ़ महीने से पेंडिंग पड़े दाखिल खारिज लगान वसूली परिमार्जन जैसे मामलों का निष्पादन प्रशासन और कर्मचारियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। यह भी पढ़ें- आज से मिशन मोड में पुन: शुरू हो रहा किसानों का फॉर्मर आईडी बनाने का कार्यकामकाज की शुरुआत पिपरा अंचल कार्यालय में सोमवार को हड़ताल से लोटे कर्मचारियों ने योगदान लिया और काम पर लग गये है। जमीन संबंधित मामलों को लेकर अंचल कार्यालय आने वाले लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने बताया अंचलाधिकारी और हल्का कर्मचारी के हड़ताल पर रहने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब अधिकारी और कर्मचारी काम पर लौटे हैं तो लो...