भागलपुर, मई 9 -- भीमपुर (सुपौल) से आलोक कुमार की रिपोर्ट छातापुर प्रखंड की ठूठी पंचायत स्थित प्राइमरी स्कूल ऋषिदेव टोला की एचएम ने सीओ को आवेदन देकर स्कूल की जमीन को मापी करवाकर सीमांकन कराने की गुहार लगाई है। इस बाबत स्कूल की एचएम अर्चना भारती ने बताया कि उनके स्कूल प्रावि ऋषिदेव टोला चैनपुर में घेराबंदी आरंभ करने से पूर्व अमीन के माध्यम से परिसर की 17 डिसमिल की मापी कराई गई। इस क्रम में बढ़ते विवाद को देखकर मात्र 14.21 डिसमिल भूमि निकालकर घेराबंदी का कार्य आरंभ किया जाने लगा। फिर भी इस कार्य को पूर्ण करने में पड़ोसियों (अरिया) द्वारा बाधा डाला जा रहा है। मामले पर ध्यान देते हुए स्कूल की भूमि 17 डिसमिल का सीमांकन सुनिश्चित कर घेराबंदी पूर्ण कराने में सहयोग की अपील की है। एचएम ने मामले की जानकारी डीएम, डीईओ, बीडीओ और बीईओ को भी दी है।

हि...