सुपौल, मार्च 3 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली का सोमवार को सिविल सर्जन सुपौल डॉ बाबू साहब झा ने औचक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण काउंटर, पंजीयन काउंटर एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अस्पताल में नियमित अल्ट्रासाउंड सेवा उपल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.