सुपौल, अप्रैल 28 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। शहर के बलवा पुनर्वास वार्ड 1 में सोमवार की देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सुनील पंडित और कपिल पंडित समेत आसपास के तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सिलेंडर फटने के डर से लोग आग बुझाने के लिए नजदीक जाने से डर रहे थे जिसके चलते धू-धूकर घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही भयावह हो गई। लोग अपने घरों से निकलकर जान बचाने में जुट गए, जिससे पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : सिलेंडर ब्लास्ट से सात घर जलकर राख प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शॉट सर्किट की वजह से लगी। सुनील पंडित के घर से आग की लपटें उठी थी। दो रसोई गैस सिलेंडर फटते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। वि...