सुपौल, अप्रैल 23 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत सिमराही वार्ड तीन के करजाइन रोड स्थित सीएट टायर शोरूम के समीप गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। जहां भीमनगर से सिमराही बाजार की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बीआर 50 एक्स 2214 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक टेंट को रौंदते हुए अंदर जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब पांच बजे सिमराही सीएट टायर शोरूम के पास अचानक एक कुत्ता गाड़ी के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कॉर्पियो पलटते हुए टेंट में जा घुसी। यह भी पढ़ें- सुपौल : सिमराही में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो टेंट में घुसी, दो घायल दुर्घटना में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टेंट भी तहस-नहस हो गया। गनीमत रह...