भागलपुर, अगस्त 8 -- कुनौली (सुपौल) से सुनील कुमार की रिपोर्ट सावन महीने में बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में जहां सावन के दिनों में चार से पांच इंच तक पानी जमा रहता था, वहीं इस वर्ष खेत सूखे पड़े हैं। बारिश के अभाव में धान की फसल पर संकट मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए इस समय पर्याप्त पानी की जरूरत है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों की नमी लगातार कम हो रही है। किसान मशीन से पटवन कर किसी तरह फसल को बचाने में जुटे हैं, लेकिन मशीन से सिंचाई करने पर पानी सिर्फ धान की जड़ों तक ही पहुंच पा रहा है। बारिश की तरह खेत में पर्याप्त पानी जमा नहीं हो पा रहा है। किसान कविलश मंडल, हरिवंश मंडल, गुंजन कामत सहित अन्य किसानों ने बताया कि यदि एक सप्ताह तक और बारिश नहीं हुई तो इस वर्ष धान की अच्...