सुपौल, मई 11 -- पिपरा, एक संवाददाता। पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत न्यायालय द्वारा जारी 7 वारंटी सहित एक पियक्कड़ और दो थाना में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया माननीय न्यायालय में दायर केस 1106/17 में राजपुर निवासी वारंटी चन्देश्वरी सादा, सीता देवी केस नंबर 243 सी/2012 में वारंटी बसहा निवासी बेचन शर्मा, छोटकन शर्मा, पांचू शर्मा, बेचन शर्मा को गिरफ्तार किया गया जबकि थाना काण्ड संख्या 82/26 में नामजद अभियुक्त संदीप कुमार और मनोज सुतिहार सहित एक पियक्कड़ सदर थाना क्षेत्र के करिहो वार्ड 14 निवासी राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया सभी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...