सुपौल, फरवरी 20 -- सुपौल। भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसकी शुरुआत जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने दीप जलाकर की। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी एवं मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी ने कहा कि मार्च में भाजपा की सभी मंडल में प्रशिक्षण कार्यशाला होगी। इसमें मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी व विधानसभास्तरीय पदाधिकारी भाग लेंगे। वहीं प्रदेश मंत्री एवं सुपौल जिले के संगठन प्रभारी सत्येंद्र भट्ट एवं संगठन प्रभारी अनुरंजन झा ने भी कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यशाला चलेगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार, पूर्व विधायक अमला सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.