सुपौल, फरवरी 12 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदवाने के आरोप में सात आशा कर्मियों पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। उपाधीक्षक डॉ. सुशील कुमार के पत्राचार पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बसंतपुर डॉ. अर्जुन चौधरी ने सभी आशा कर्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल आने और प्रोत्साहन राशि पर तत्काल रोक लगाते हुए उनके अधीन सभी कार्यों पर रोक लगा दी है। डॉ. चौधरी ने बताया कि सातों आशा कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। कार्रवाई में शामिल आशा कर्मियों में द्रोपदी देवी (आशा, अमृत चौक), नुतन कुमारी (बलभद्रपुर), अनिला देवी, संजू देवी और आशावरी देवी (परमानंदपुर), जिवछी देवी (बलभद्रपुर) और जुबेदा खातुन (कोचगामा) शामिल हैं। मालूम हो कि 5 फरव...