भागलपुर, अप्रैल 6 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। क्षेत्र भ्रमण के दौरान सोमवार को सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामैत भीमपुर पंचायत पहुंचे, जहां आयोजित बैठक में उन्होंने भाग लिया। इस दौरान अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किसन मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार आनंद, जदयू नेता मोती अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने सांसद का माला व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। प्रमुख रूप से भीमपुर पंचायत स्थित छातापुर रोड हॉल्ट रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर भीमपुर हॉल्ट करने की मांग उठाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि हॉल्ट के पास लगभग 34 एकड़ रेलवे की जमीन है, जिस पर स्थानीय लोग खेती-बाड़ी करते हैं। आरोप लगाया गया कि कुछ रेलवे कर्मियों द्वारा जमीन के लीज के नाम पर अवैध वसूली की जात...