सुपौल, मई 19 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। राघोपुर प्रखंड के करजाईन पंचायत सरकार भवन में राज्य सरकार के नर्दिेश पर मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ स्थानीय मुखिया ललिता देवी एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में विभन्नि विभागों से संबंधित काउंटर लगाए गए थे, जहां करीब पचास आवेदन लिए गए। शिविर की अध्यक्षता कर रहे वरीय उपसमाहर्ता विकास कुमार कर्ण ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर के दौरान भूमि विवाद, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, श्रम विभाग और बिजली विभाग सहित अन्य विभन्नि मामलों पर सुनवाई की गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : ऑन-द-स्पॉट शिकायतों का समाधान, लाभुकों को जॉब कार्ड तो अग्निपीड़ितों को राशि मिली उन्होंने बताया कि लोग ...