सुपौल, अप्रैल 2 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 3 स्थित बाईपास रोड छोटे लाल चूड़ा मिल के समीप से गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई मोटरसाइकिल टीवीएस कंपनी की अपाचे थी। पीड़ित मोटरसाइकिल मालिक अररिया जिले के जोगबनी वार्ड 17 निवासी परवेज आलम ने इस संबंध में राघोपुर थाने में आवेदन दिया है। इस बाबत परवेज आलम ने बताया कि वे सिमराही वार्ड तीन निवासी मो हजरत के यहां अपनी ससुराल आए हुए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बीआर 38 एबी 4562 को सामने के बरामदे पर खड़ी कर अपने रिश्तेदार से मिलने गए थे। कुछ ही देर बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल गायब मिली। अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े उनकी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल चुरा ली। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.