सुपौल, अप्रैल 26 -- सुपौल, नवीन कुमार। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जेलों को सुधारगृह के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। इसी क्रम में सुपौल मंडल कारा में बंदियों के लिए आधुनिक मनोरंजन सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। अब बंदी बड़े स्क्रीन वाले रंगीन टीवी पर अपने पसंदीदा कार्यक्रम देख रहे हैं, जिससे जेल का माहौल अधिक सकारात्मक और जीवंत बनता दिख रहा है। मंडल कारा में प्रथम चरण के तहत 43 इंच के कुल 9 बड़े रंगीन टीवी लगाए गए हैं। सभी टीवी को तकनीशियनों द्वारा अलग-अलग वार्डों में स्थापित कर दिया गया है। इसके बाद बंदी मनोरंजन सीरियल, ताजा समाचार और लाइव क्रिकेट मैच का आनंद ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- रंगीन टीवी के बड़े पर्दे पर इंटरटेनमेंट चैनलों का आनंद लेंगे बंदी इससे पहले जेल के 14 वार्डों में पुराने और छोटे मॉडल के टीवी ही उपलब्ध थ...