सुपौल : सरायगढ़ सीओ का किया गया तबादला
सुपौल, जून 27 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। सरायगढ़ भपटियाही अंचल के सीओ धीरज कुमार का तबादला कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उन्हें मुजफ्फरपुर जिले के औराई अंचल का नया अंचला अधिकारी बनाया गया है। अंचलाधिकारी धीरज कुमार सरायगढ़-भपटियाही अंचल में करीब ढाई वर्ष से कार्यरत था। इनके कार्यकाल में कई लंबित मामले का निष्पादन किया गया। साथ ही बाढ़ और आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का काम किया। अंचल कार्यालय के कर्मियों एवं क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने धीरज कुमार को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं सरायगढ़ अंचल कार्यालय में फिलहाल नए अंचलाधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है। जिससे अंचल के कार्यो में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.