सुपौल, जनवरी 28 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा खुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के वार्ड 11 निवासी आनंदी मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि आनंदी मुखिया के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 265/ 24 दर्ज है। वह कई माह से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी उसके घर से की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...