सुपौल, जनवरी 28 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी बीडीओ कशिश बख्शी का गुलदस्ता भेंट कर प्रखंड प्रमुख ने स्वागत किया। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, जनवितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग,पीएचडी विभाग, बिजली विभाग, जी राम जी योजना सहित प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बीडीओ अच्युतानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 हजार 656 लाभुकों का लिस्ट में नाम आया है। इनमें 13 हजार 745 लोगों का सत्यापन किया गया है। उन्होंने प्रखंड में संचालित विभिन्न प्रकार के योजना मे बचे हुए कार्य को अविलंब पूर्ण कर...