सुपौल, अप्रैल 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय और हाई स्कूल के एचएम की बैठक प्रभारी बीईओ शिव शंकर पंडित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मे बीडीओ अच्युतानंद भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के एचएम को जीओभी मद में प्राप्त राशि, ग्रांट की राशि, इको क्लब, खेल सामग्री की राशि को खर्च करते हुए उपयोगिता एवं अभिसरव विद्यालय को रखने का निर्देश दिया। बीईओ ने आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायगढ़ के वार्डेन बेबी कुमारी को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन को लेकर जानकारी ली और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के एचएम को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यालय के एचएम को नामांकन में सहयोग करने की बात कही। बैठक ...