सुपौल, जुलाई 30 -- वीरपुर, एक संवाददाता। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में सुपौल जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। जिलाधिकारी सावन कुमार के प्रयास से सरस्वती विद्या निकेतन राजकीय उच्च विद्यालय, वीरपुर के कक्षा नौ के विद्यार्थियों को शुक्रवार से राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन कोचिंग का लाभ मिलेगा। इसके लिए विद्यालय को प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान फिजिक्सवाला के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है।

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए तैयारियां गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार ने विद्यालय पहुंचकर ई-लर्निंग हॉल का निरीक्षण किया और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह पहल जिले के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले...