सुपौल, जनवरी 12 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। ग्वालपाड़ा पंचायत के रतनसार गांव स्थित सरस्वती सह शिव मंदिर के प्रागंण में सरस्वती पूजा भक्तिमय माहौल में मनाने को लेकर मिडिल स्कूल रतनसार में रविवार को पूजा समिति की बैठक हुई। इसमें सरस्वती पूजा को भव्य रूप से सार्वजनिक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति ने निर्णय लिया गया कि विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर माता की भव्य प्रतिमा का निर्माण करवाया जाएगा। जिसके बाद 23 जनवरी को सरस्वती पूजा मनाई जाएगी। इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूजा में माहौल को भक्तिमय करने के लिए दो दिवसीय भक्ति जागरण का आयोजन किया जाना है। बताया गया कि इसको लेकर 23 जनवरी और 24 जनवरी की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें समस्त ग्रामीण शामिल होकर भक्ति भजन करते ह...