सुपौल, जनवरी 22 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। बसंत पंचमी शुक्रवार को मनाई जाएगी। जगह-जगह मां शारदे की पूजा की तैयारी की गई है। गुरुवार देर शाम तक पूजा पंडाल की सजावट होती रही। शहर के विभिन्न इलाकों में सैंकड़ों जगह पूजा का आयोजन किया गया है। पूजा को लेकर मोहल्ले में उत्सवी माहौल है। शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं मोहल्ले में प्रतिमा स्थापित की गई है। इसबार बड़ी प्रतिमा से अधिक छोटी प्रतिमा की मांग रही। ब्रह्मस्थान रोड के गणेश पंडित ने बताया कि छोटी और बड़ी दोनों प्रतिमाओं की लोगों ने खरीदारी की है। सुंदरपुर के शंभू पंडित ने बताया कि प्रतिमा की खरीदारी के लिए सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। मूर्तिकार जयप्रकाश पंडित ने बताया कि इसबार पांच सौ से लेकर तीन हजार की कीमत वाली प्रतिमा अधिक बिकी। पूजा को लेकर शहर में केसौर, गाजर, बेर की दुका...