सुपौल, जून 25 -- जदिया, निज संवाददाता। समेकित स्वास्थ्य शिविर के तहत गुरुवार को जदिया के मनरेगा भवन में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न रोगों की जांच कराई। शिविर में खासकर हैपेटाइटिस-बी एवं सी, एचआईवी, सिफलिस, शुगर तथा ब्लडप्रेशर समेत कई प्रकार के लोगों की जांच की गई ।

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी डॉक्टरों एवं मेडिकल कर्मियों ने इस मौके पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी तथा जरूरतमंदों के बीच दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में करीबन दो सौ लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के सभी प्रखंडों में सात-सात समेकित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने हैं। इस अभियान की शुरुआत पिछले नौ जून को किशनपुर प्रखंड के मलाढ़ पंचायत में डीएम सावन कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ बाबू...