सुपौल, मार्च 10 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। जिले के निर्मली प्रखंड में 10 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा की सफलता को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को सरायगढ़ में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह के आवास पर हुई। मौके पर निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंतिम पड़ाव की समृद्धि यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर हजारों हजार की संख्या में लोग भाग लेंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार का तेजी से विकास हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी योजना चलाकर बिहार के सभी वर्गों के लोगों को लाभान्वित करने का काम किया है। विधायक ने कहा कि सुपौल जिले में सड़कों की जाल बिछा दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यका...