सुपौल : सभी राज्यकर्मी शिक्षकों को अविलंब मिले उचित वेतनमान
सुपौल, सितम्बर 23 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। विद्यालय अध्यापक महासंघ की जिला इकाई ने बिहार सरकार से नियुक्त सभी विद्यालय अध्यापकों के वेतनमान में व्याप्त विसंगतियों को अविलंब दूर करने की मांग की है। महासंघ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार से शिक्षकों को सातवें वेतनमान के नियमानुसार उचित पे लेवल देने की अपील की। जिलाध्यक्ष सुमन कुमार ने कहा कि पद और योग्यता के अनुसार वाजिब आर्थिक लाभ व सम्मान मिलना शिक्षकों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने सुपौल जिले के सभी बीपीएससी नवनियुक्त विद्यालय अध्यापकों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक मंच पर एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने दोहराया कि महासंघ शिक्षकों के हक, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.