सुपौल, अप्रैल 7 -- अंजनी कुमार झा, सुपौल। सरकार लोगों के सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भले ही संकल्पित हो लेकिन विभागीय कर्मियों व संवेदकों की उदासीनता के कारण विकास कार्य काफी दूर दिखाई पड़ता है। मामला सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का है। यहां नल-जल योजना पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है। जानकारी के मुताबिक सदर प्रखंड में कई पंचायतें हैं जहां शत-प्रतिशत नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं होने से सैकड़ों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की मानें तो विभाग द्वारा आधा-अधूरा पाइप बिछाकर योजना को लंबित रखने के कारण लोगों को समुचित पेयजल की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सदर प्रखंड में कई ऐसे गांव हैं, जहां विभाग द्वारा अधूरा कार्य किया गया है। सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि विभाग द्वारा जहां कार्य किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.