सुपौल, मई 15 -- मरौना, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे घर-घर किसान रजिस्ट्रेशन सत्यापन अभियान का शुक्रवार को बीडीओ रचना भारती ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर सत्यापन कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्य में लगे कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ रचना भारती ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में किसानों का सहयोग अत्यंत जरूरी है। किसान स्वयं आगे आकर अपने रजिस्ट्रेशन का सत्यापन कराने में सहयोग करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...